{"_id":"570946184f1c1b722ac81160","slug":"copy-racket-prison-gang-arrested-three-acc","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल रैकेट गिरोह के गिरफ्तार तीनों आरोपियों को जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकल रैकेट गिरोह के गिरफ्तार तीनों आरोपियों को जेल
कुशीनगर
Updated Sat, 09 Apr 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोला। थानाक्षेत्र के रगड़गंज स्थित ज्ञानभारती महाविद्यालय में बीए भाग एक व दो की परीक्षा से पूर्व लिखी कापियां मिलने के बाद गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियाें को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। इस महाविद्यालय के प्रबंधक और प्राचार्य सहित पूरे स्टॉफ पर शुक्रवार को ही मुकदमा दर्ज हुआ था।
शुक्रवार को सूचना मिलने पर एसडीएम कप्तानगंज सचिन कुमार सिंह ने परीक्षा शुरू होने से पूर्व ही इस महाविद्यालय में छापा मारा था। वहां सात और आठ अप्रैल की हिन्दी की लिखी हुई कापियां मिली थीं, जिसके बाद केंद्र व्यवस्थापक डॉ. महात्मा प्रवण कुमार चतुर्वेदी की तहरीर पर पुलिस ने महाविद्यालय के प्रबंधक व प्राचार्य सहित पूरे स्टॉफ को दोषी मानते हुए धोखाधड़ी सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने महाविद्यालय के लिपिक बृजेश कुमार मिश्रा, अजय कुमार तथा गुलाम नबी को शुक्रवार के दिन ही गिरफ्तार कर लिया था, जिन्हें शनिवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
इस संबंध में एसओ सौदागर राय का कहना था कि पुलिस विवेचना कर रही है। इसमें आरोपी वह भी बन रहे हैं, जिनकी कापियां लिखी मिली हैं। पुलिस उन्हें भी जल्द बुलाकर पूछताछ करेगी।