फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   child mortality of six months due to chills.

ठंड लगने से छह माह के बच्चे की मौत

Sun, 14 Jan 2018 12:13 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 14 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
child mortality of six months due to chills.
बिलख्‍ाते परीजन - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
छितौनी। कुश्‍ाीनगर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा पुलिस सहायता केन्द्र के पास टेंट बनाकर रह रहे नट परिवार के छह माह के बच्चे की ठंड लगने से मौत हो गई। शनिवार की सुबह घर वालों ने शव को दफना दिया। तहसील प्रशासन ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन


पडरौना कोतवाली के सेमरिया गांव निवासी कल्याण नट परिवार समेत पनियहवा गए हुए हैं। ये लोग वहां मकर संक्रांति एवं मौनी अमावस्या पर लगने वाले मेले में दुकान लगाने गए हैं। कल्याण की पत्नी सरिता अपने छह माह के पुत्र पवन के साथ शुक्रवार की रात टेंट में सोई थी। शनिवार की सुबह बच्चे की आहट नहीं मिलने पर मां सरिता रोने लगी। कल्याण और उसकी मां किशुन देवी के अनुसार शुक्रवार को पवन बिल्कुल स्वस्थ था। शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई थी। उनके अनुसार उसे देखने से लग रहा था कि उसकी मौत ठंड के कारण ही हुई है।
विज्ञापन


इस संबंध में एसडीएम खड्डा गणेश प्रसाद का कहना है कि शिवपुर गांव में मिले शव की जानकारी हुई थी लेकिन नट परिवार के बच्चे की मौत के बारे मेंजानकारी नहीं थी। राजस्व कर्मियों से रिपोर्ट मंगाकर उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed