{"_id":"576832304f1c1b9a74b4837b","slug":"changed-atm-card-widraw-rs-1-06-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर 1.06 लाख रुपये उड़ाए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदलकर 1.06 लाख रुपये उड़ाए
Kushinagar
Updated Mon, 20 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड बदल कर जालसाजों ने एक लाख छह हजार रुपये खाते से निकाल लिए। इसका खुलासा तब हुआ जब महिला ने पासबुक सोमवार को बैंक में अपडेट कराई। रकम निकाले जाने की जानकारी के बाद महिला बेसुध होकर गिर पड़ी। बाद में उसने इस संबंध में विशुनपुरा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के मठिया माफी गांव निवासी जितेंद्र सिंह और सरिता सिंह का दुदही बाजार स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा में ज्वाइंट खाता है। जितेंद्र सिंह सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। कुछ दिन पूर्व उन्होंने खाते में एक लाख छह हजार रुपये भेजे थे। रकम आने के बाद सरिता ने अपने पिता बच्चा सिंह को एटीएम कार्ड देकर खाते से एक हजार रुपये खर्च के लिए निकालने की बात कही। पिता एटीएम कार्ड लेकर पडरौना सुभाष चौक के पास स्थित राष्ट्रीयकृत बैंक के एटीएम पर गए।
जहां उन्होंने ने वहा खडे़ एक व्यक्ति से मदद मांगी। कुछ देर बाद उस शख्स ने यह कहकर कार्ड वापस कर दिया कि मशीन खराब है। इसके बाद वह घर लौट आए। सोमवार को सरिता ने जब दुदही बाजार स्थित बैंक में पहुंचकर पास बुक अपडेट कराई तो पता चला कि 12 व 13 जून को 55 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं जबकि 51 हजार रुपये की ऑनलाइन खरीददारी कर ली गई है। यह जानने के बाद महिला अचेत हो कर गिर पड़ी। लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।