{"_id":"5793aaa44f1c1b711bc4bb6e","slug":"case-on-three-engineers","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन अभियंताओं समेत सात लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन अभियंताओं समेत सात लोगों पर केस दर्ज
kushinagar
Updated Sat, 23 Jul 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। वाल्मीकिनगर बैराज का एक फाटक टूटने के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन अभियंताओं समेत सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है। बिहार के वाल्मीकिनगर थाने में दर्ज यह मुकदमा जांच रिपोर्ट के आधार पर कराया गया है।
बृहस्पतिवार की रात वाल्मीकिनगर बैराज का गेट नंबर 33 पानी के अत्यधिक दबाव के चलते टूट गया था। बार्डर पर तैनात एसएसबी के जवानों ने इसकी सूचना बैराज पर तैनात कर्मचारियों को दी थी, तब उन्हें जानकारी हुई। इस मामले की जांच के लिए बिहार सरकार ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की थी। जांच कमेटी ने बैराज पर रात के वक्त ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के अलावा एसएसबी के जवान गजेंद्र कुमार का भी बयान दर्ज किया। जांच टीम ने कार्यपालक अभियंता राम विनय शर्मा, सहायक अभियंता सुबोध शर्मा, कनिष्ठ अभियंता रंजन कुमार आदि को लापरवाही बरतने का दोषी मानते हुए अपनी रिपोर्ट शासन को भेजी थी। इस संबंध में बगहा के एसडीएम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर तीन अभियंताओ सहित सात लोगों के विरुद्ध वाल्मीकिनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।