{"_id":"5793aa434f1c1b6106c4b6c3","slug":"case-in-rape-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच गई किशोरी से रेप मामले में केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौच गई किशोरी से रेप मामले में केस
kushinagar
Updated Sat, 23 Jul 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। कक्षा पांच की छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में खड्डा थाने की पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रेप और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। छात्रा को पुलिस ने शुक्रवार को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा। आरोपी की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
गुरुवार रात गांव के बगल में ही नित्यक्रिया को गई कक्षा पांच की छात्रा को पड़ोस के युवक ने अगवा करके रेप किया। बदहवाशी की हालत में छात्रा देर रात घरवालों को मिली। उसकी आपबीती सुनकर परिवारवालों ने खड्डा थाने में तहरीर दी। आरोपी के दूसरे संप्रदाय से जुड़ा होने के चलते घटना से गांव का माहौल तनावपूर्ण है। दूसरे दिन पुलिस ने नाबालिग छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा और इस मामले में आरोपी निजामुद्दीन के विरुद्ध रेप सहित पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। हालांकि, आरोपी अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी।
इस संबंध में खड्डा थाने के एसओ श्रीप्रकाश यादव का कहना है कि मामले में आरोपी निजामुद्दीन मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
गिरफ्तारी न हुई तो लगेगी पंचायत
उधर, हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी अजय गोविंद राव शिशु ने शनिवार को पीड़िता के घर जाकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यदि आरोपी की गिरफ्तारी जल्द नहीं होती है तो 27 तारीख को हियुवा की तरफ से हिंदू पंचायत लगाई जएगी।