फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   bus-truck clash, 7 injured

बस-ट्रक भिड़े, बच्चों समेत सात घायल 

Wed, 07 Sep 2016 10:51 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Wed, 07 Sep 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
bus-truck clash, 7 injured
हादसा - फोटो : santosh verma
कसया। बिहार के सिवान जिले से कुशीनगर शैक्षणिक भ्रमण पर आ रही बस फोरलेन पर गोपालगढ़ गांव के पास मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस चालक और पांच स्कूली बच्चों समेत कुल सात लोग घायल हो गए। बस चालक की स्थिति गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाकी घायलों का कसया सीएचसी में ही प्राथमिक उपचार हुआ। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस ने बस के साथ आए शिक्षक पंकज कुमार सिंह से बात करके बच्चों को वापस उनके घर भेजवाने की व्यवस्था की। इस बस में कुल 45 लोग सवार थे। 
विज्ञापन


बुधवार को दोपहर करीब दो बजे सिवान जिले के पचरूखी ब्लॉक के एक विद्यालय के बच्चों की टीम बस से शैक्षणिक भ्रमण पर कुशीनगर और रामकोला धाम के लिए आ रही थी। रामकोला धाम जाने के लिए यह बस फोरलेन स्थित गोपालगढ़ क्रॉसिंग पर मुड़ रही थी कि सामने आए तेज रफ्तार ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। इस हादसे में बस चालक रमेश (45) निवासी पचरूखी, शिक्षक कविन्द्रनाथ मिश्र (47) तथा बच्चे गरिमा कुमारी (12) पुत्री दिलीप कुमार सिंह, अवधेश (08) पुत्र दिलीप कुमार सिंह, स्वीटी (14) पुत्री ब्रजेश,  प्रिया (15) पुत्री ओमप्रकाश और अभिषेक (12) पुत्र अवधेश घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टर ने चालक रमेश की प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ विनय कुमार पाठक का कहना है कि बस में सवार बच्चों को उनके घर सुरक्षित पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था कर दी गई है और क्षतिग्रस्त बस को कुशीनगर पुलिस चौकी पर सुरक्षित खड़ा करा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed