फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   btc trainees alleged for bribary

बीटीसी प्रशिक्षुओं ने लगाया वसूली का आरोप

Sun, 21 Aug 2016 11:05 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Sun, 21 Aug 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
btc trainees alleged for bribary
अपराध् - फोटो : santosh verma
पडरौना। कुशीनगर डॉयट में बीटीसी प्रशिक्षुओं से क्रियात्मक प्रशिक्षण के नाम पर 400 रुपये प्रति प्रशिक्षु के हिसाब से वसूली की गई है। कुछ प्रशिक्षुओं ने इसके लिए बनी सूची और धन वसूली का फोटो भी मोबाइल से खींचा है।
विज्ञापन


डॉयट में प्रशिक्षण ले रहे बीटीसी द्वितीय सेमेस्टर के करीब 90 प्रशिक्षुओं को क्रियात्मक प्रशिक्षण के लिए स्कूलों पर भेजा जा रहा है। दो दिन पहले इसकी सूची बननी शुरू हुई। प्रशिक्षुओं के अनुसार प्रत्येक प्रशिक्षु से इसके लिए 400 रुपये की दर से वसूली शुरू हुई। जिन प्रशिक्षुओं ने रुपये नहीं दिए उनकी उपस्थिति कम होने की बात कहते हुए क्रियात्मक प्रशिक्षण से रोक दिया गया। प्रशिक्षुओं के अनुसार 71 प्रशिक्षुओं की एक सूची बनी थी, जिस पर प्रत्येक प्रशिक्षु से लिए गए धन का जिक्र है। रुपये न देने वाले 17 प्रशिक्षुओं को निर्धारित उपस्थिति पूर्ण न करने के कारण क्रियात्मक प्रशिक्षण से वंचित किए जाने का पत्र तैयार करा दिया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में डॉयट प्राचार्य अरुण कुमार ने बताया कि जिन प्रशिक्षुओं की 70 फीसदी से कम उपस्थिति रही है, उन्हें ही क्रियात्मक प्रशिक्षण के लिए स्कूल आवंटित नहीं किया गया है। अगर कोई कर्मचारी वसूली करता है तो प्रशिक्षु उनके पास शिकायत करें, जांच कराकर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। कम उपस्थिति वाले प्रशिक्षुओं को क्रियात्मक प्रशिक्षण का अवसर तभी दिया जाएगा, जब उनकी उपस्थिति मानक के अनुरूप हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed