फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BKU end of the panchayat assurance

आश्वासन पर भाकियू की पंचायत समाप्त

Mon, 25 Apr 2016 11:37 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Mon, 25 Apr 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
BKU end of the panchayat assurance
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने खड्डा के तहसील में सोमवार को पंचायत लगाई। - फोटो : अमर उजाला
खड्डा। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने खड्डा के तहसील में सोमवार को पंचायत लगाई। 11 मांगों को लेकर चली पंचायत के छह घंटे बाद नायब तहसीलदार पहुंचे। उन्होंने सभी मांगाें को पूरा कराने का आश्वासन दिया, जिस पर पंचायत समाप्त हो गई।
विज्ञापन


भाकियू नेता ध्रुवनारायण यादव और लक्ष्मीना देवी की अगुवाई में कार्यकर्ता 11 मांगों को लेकर सोमवार को खड्डा तहसील परिसर में एकत्र हुए और पंचायत शुरू कर दी।
विज्ञापन


इनकी मांग थी कि तहसील क्षेत्र के सभी पात्र लोगों को अंत्योदय और बीपीएल राशनकार्ड दिलाया जाए, गांवों में खुली बैठक कराई जाए, समाजवादी पेंशन का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिया जाए, अग्निपीड़ितों को जल्द मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


करदह में जमीन के विवाद में हुई वृद्ध की हत्या के मामले में घोषित मुआवजा राशि पीड़ित परिवार को दिलाई जाए। इस तरह की 11 मांगों को लेकर यह पंचायत छह घंटे तक चली। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार रामनाथ के आश्वासन पर पंचायत समाप्त हुई।


उन्हाेंने मांगाें को शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान हलुअंता देवी, सोबरन सिंह, रामवेलास गुप्ता, आत्मा, ज्ञांती देवी, श्यामसुंदर, राजेंद्र, रंभा देवी, इरशाद सहित कई लोग मौजूद थे।­
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed