फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bike thief gang caught

बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश

Mon, 18 Apr 2016 11:45 PM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Mon, 18 Apr 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bike thief gang caught
बाइक चोर पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : अमर उजाला
 पुलिस ने चार बाइक चोरों को गिरफ्तार कर अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पकड़े गए चोरों के पास से चोरी की छह बाइकें भी बरामद हुईं हैं।
विज्ञापन


एसपी दीपक कुमार भट्ट ने बताया कि स्वॉट टीम और रामकोला पुलिस के प्रयास से पुलिस को यह सफलता मिली है। स्वॉट प्रभारी सौदागर राय और एसओ अनिल कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिसकर्मियों ने शनिवार की रात तकरीबन नौ बजे रामकोला के धर्मसमधा मंदिर के निकट बाइक से आते हुए एक व्यक्ति को रोका।
विज्ञापन


एसपी के मुताबिक उसने अपना नाम राजकुमार शाह निवासी ग्राम व थाना विजयीपुर जनपद गोपालगंज (बिहार) बताया। उसके पास बिहार के नंबर की बाइक थी। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने रामकोला से चोरी की गई बाइक के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि उसके तीन साथी उर्दहां नंबर-एक टूटी पुलिया के पास स्थित बागीचे में चोरी के लिए उसका इंतजार कर रहे हैं। पुलिस टीम ने उन तीनों को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों ने अपने नाम मुन्ना तिवारी उर्फ सुनील निवासी सेमरी थाना कसया,  जोगी उर्फ जोगेंद्र मद्धेशिया, टेकुआटार थाना रामकोला और रामलखन यादव निवासी छोटका रामबर बुजुर्ग थाना रामकोला बताया। उनकी निशानदेही पर छह बाइक भी बरामद हुईं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed