फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bike crashed into trees killed two, one wounded

पेड़ से टकराई बाइक दो की मौत, एक घायल

Sat, 14 Nov 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Sat, 14 Nov 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
कंचनपुर।  तरकुलवा थानाक्षेत्र के कंचनपुर तिराहे पर शुक्रवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन

तीनों युवक बाइक से कसया जा रहे थे। मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद काफी देर बाद लोगों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लिया।
विज्ञापन

कुशीनगर, कसया के अनिरूद्ववां निवासी राजकुमार (25), अखिलेश (27) और महंथकुंडी निवासी मस्तराज किसी काम से देवरिया आए थे।
शुक्रवार की रात 11 बजे के करीब तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। तरकुलवा के कंचनपुर तिराहे के पास मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी तो वे मदद के लिए आगे आए। राजकुमार और अखिलेश की मौके पर मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि मस्तराज गंभीर रुप से घायल पड़ा था।
सभी को जिला अस्पताल लाया गया। शिनाख्त के बाद घरवालों को सूचना दी गई। मस्तराज को  गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया । जहां उसका उपचार चल रहा है। हादसे की जानकारी होने के बाद दोनों मृतकों के घरवाले पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। गांव में दो लोगों की मौत से कोहराम मचा हुआ है।

बताया जाता है कि अखिलेश कपड़े की दुकान चलाता था। उसका दो माह का बच्चा भी है। राजकुमार खेती     करता था। कुछ दिन पहले उसकी शादी हुई थी। उसकी दो वर्ष की एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed