{"_id":"6d8b69ef797c35e2345bfca94761af77","slug":"attacking-on-forest-person-s-case-at-four-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनकर्मियों पर हमला करने में चार पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वनकर्मियों पर हमला करने में चार पर केस
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Sat, 06 Feb 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के वनकर्मियों पर रात्रि गश्त के दौरान हमला
विज्ञापन
करने के आरोप में यूपी के चार लोगों के विरुद्ध बिहार में मुकदमा दर्ज किया
गया है।
मुकदमे में एक आरोपी खड्डा थाने का चौकीदार भी है। बिहार की नौरगिया पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
दो फरवरी की रात में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के कर्मचारी टाइगर टेकर सुरेश निवासी नौरगिया थाना नौरगिया बिहार अपने साथी कर्मचारियों के साथ गश्त पर निकले थे।
इसी दौरान कुछ संदिग्ध लोग जंगल में दिखे तो वे उन्हें रोकने लगे। आरोप है कि संदिग्ध लोगों को जब रोका गया तो वह हमलावर हो गए। हमले में वनकर्मी सुरेश घायल हो गए।
उनका अस्पताल में इलाज कराया गया। टाइगर टेकर सुरेश ने शुक्रवार को चार लोगों को नामजद करते हुए नौरगिया थाने में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने खड्डा थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
आरोपियों में एक खड्डा थाने का चौकीदार बताया जाता है। इस संबंध में एसओ नौरगिया सुधीर कुमार का कहना है कि चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।