{"_id":"5807a7864f1c1b562c7047b2","slug":"ateenegers-dead-body-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से गायब किशोर का शव नहर में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दिन से गायब किशोर का शव नहर में मिला
kushinagar
Updated Wed, 19 Oct 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुदही/गौरीश्रीराम। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गांव गौरीश्रीराम के टोला माधोपुर से गायब 13 वर्षीय किशोर का शव बुधवार को बड़ी गंडक नहर में मिला। छठवीं कक्षा के छात्र रहे इस किशोर के शरीर पर कई जगह चोट की निशान हैं। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी होने पर सीओ तमकुहीराज और विधायक भी मौके पर पहुंचे थे।
कांग्रेस के नेता अनिल पटेल का 13 वर्षीय पुत्र हिमांशु उर्फ राज छठवीं कक्षा का छात्र था। घरवालों के अनुसार सोमवार को हिमांशु स्कूल नहीं गया था। घर के सभी लोग खेत में गए थे। दोपहर बाद घर लौटे तो हिमांशु नहीं मिला। उस दिन से ही घरवाले उसकी तलाश में लगे थे। बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे गांव के पास ही बड़ी गंडक नहर के किनारे बकरी चरा रहीं महिलाओं ने नहर में शव देखकर शोर मचाया। शव नहर से बाहर निकाला गया तो उसकी पहचान हिमांशु के रूप में हुई। बताया जाता है कि उसके कपड़े में मिट्टी बांधी गई थी और शरीर पर कई जगह चोट के निशान दिख रहे थे। हिमांशु का शव मिलने की खबर से गांव में कोहराम मच गया। तमाम लोग मौके पर पहुंचे। तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू, सीओ श्रीशचंद और एसो ओपी राय भी घटनास्थल पर आए। पुलिस ने शव का पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।