फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   after firing tension on bihar border

पंचायत चुनाव में गोलीबारी के बाद यूपी-बिहार सीमा के गांवों में तनाव

Wed, 25 May 2016 12:15 AM IST
kushinagar
kushinagar Updated Wed, 25 May 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
after firing tension on bihar border
सांत्वना - फोटो : santosh verma
सेवरही में पड़ोसी प्रांत बिहार के पंचायत चुनाव को लेकर तरयासुजान थानाक्षेत्र के गड़हिया मोहन गांव में हुई गोलीबारी के बाद सीमावर्ती इलाके के गांवों में तनाव बढ़ गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गड़हिया मोहन, घघवा जगदीश और राजपुर बगहा में पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई है। सोमवार को देर रात ही एसपी दीपक कुमार ने गड़हिया मोहन गांव तथा मंगलवार को एएसपी लालसाहब यादव ने राजपुर बगहा गांव जाकर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। अफसर इसके अलावा भी सीमावर्ती अन्य गांवों पर नजर बनाए हुए हैं।  
विज्ञापन


पड़ोसी प्रांत बिहार का पश्चिमी चंपारण व गोपालगंज जिला कुशीनगर जिले की सीमा से सटा हुआ है। बिहार प्रांत के कई गांवों के लोग कुशीनगर जिले के सेवरही और तरयासुजान थानाक्षेत्र में आकर अपना घर बना चुके हैं। पश्चिमी चंपारण जिले के बैरिया प्रखंड के बैजुआ गांव से मुखिया पद के दो प्रत्याशियों के बीच वोट मांगने को लेकर सोमवार को तरयासुजान थाने के गांव गड़हिया मोहन में विवाद हो गया था।
विज्ञापन


इस विवाद का असर एक प्रत्याशी जयनरायन यादव के गांव तरयासुजान थाने के घघवा जगदीश तथा दूसरे प्रत्याशी कुंती देवी पत्नी नंदलाल यादव के गांव सेवरही थाने के राजपुर बगहा समेत सीमावर्ती कुछ अन्य गांवों पर भी पड़ा है। देर रात घटनास्थल गड़हिया मोहन गांव पहुंचे एसपी दीपक कुमार भट्ट ने विवाद की आशंका को देखते हुए गड़हिया मोहन के अलावा घघवा जगदीश व राजपुर बगहा में भी फोर्स तैनात कर दिया। मंगलवार की सुबह ये तीनों गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गए थे। सीओ तमकुहीराज श्रीशचंद ने बताया कि इन तीनों गांव में सुरक्षा के लिए तरयासुजान, सेवरही, हाटा और महिला पुलिस समेत आठ थानों की फोर्स तथा तीन सेक्शन पीएसी तैनात की गई है। सीओ के अनुसार सीमावर्ती सभी गांवों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वोटर ले रहे दोहरा लाभ, हो रहा बवाल
सेवरही। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के दर्जन भर गांवों में करीब पांच हजार लोग ऐसे हैं जो दो प्रदेशों के निवासी हैं। इन बाहरी वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए पंचायत चुनाव के उम्मीदवार हर हथकंडा अपनाते हैं। उम्मीदवारों की यह मेहनत ही विवाद की वजह बन जाती है। सोमवार को हुई घटना भी दोहरा लाभ लेने वाले ऐसे ही वोटरों से जोड़कर देखा जा रहा है।

सोमवार की शाम बिहार के पंचायत चुनाव को लेकर तरयासुजान थाने के गांव गड़हिया मोहन में दो प्रत्याशियों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। लोगों के अनुसार इस विवाद की जड़ में इस क्षेत्र में रहने वाले बिहार प्रांत के वोटरों को अपने पक्ष में करने की कोशिश है। लोगों के अनुसार तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के गांव राजपुर बगहा, मिश्रौली, जगदीशपुर, घघवा जगदीश, जवहीं दयाल, दोमाठ, जवही नरेंद्र, गड़हिया मोहन, बांक खास, विरवट कोन्हवलिया, अहिरौलीदान, सुमही संतपट्टी सहित दर्जन भर गांवों में बिहार के लोगों ने अपना पक्का मकान बनवा लिया है।


बिहार प्रांत के इन निवासियों ने कुशीनगर जिले की मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने समेत अन्य सभी योजनाओं की पात्रता को भी हासिल कर लिया है। परंतु इन लोगों ने बिहार प्रांत से भी अपना नाता बनाए रखा है। चूंकि इन लोगों की खेती व घर बिहार प्रांत के गांवों में भी है लिहाजा ये लोग वहां की मतदाता सूची में भी शामिल हैं। इसमें से कई लोग ऐसे भी हैं जो दोनों प्रांतों के चुनाव में अपनी दखल रखते हैं। इन वोटरों के चलते यूपी के पंचायत चुनाव में भी बवाल होता है और बिहार में भी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed