फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   After firing assault, 10 arrested

मारपीट के बाद फायरिंग, 10 गिरफ्तार

Fri, 25 Mar 2016 11:27 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Fri, 25 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
After firing assault, 10 arrested
पिटाई से घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला
रामकोला/लक्ष्मीगंज। रामकोला थानाक्षेत्र के खोटहीं गांव में झोपड़ी उजाड़ने और तोड़ने को लेकर प्रधान और एक अन्य पक्ष में जमकर मारपीट हुई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, बीचबचाव के दौरान उग्र भीड़ पुलिस पर खफा हो गई।
विज्ञापन


कुछ पुलिसकर्मियों की पिटाई और जीप के शीशे टूटने के बाद पुलिस ने करीब दस राऊंड हवाई फायरिंग की। इस घटना में तकरीबन छह महिला व पुरुष घायल हो गए हैं। पुलिस ने करीब 550 लोगों पर मुकदमा दर्ज की है, जिसमें 47 नामजद हैं। इस मामले में पुलिस ने दस लोगाें को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


खोटहीं गांव में जमीन को लेकर ग्राम प्रधान और रवींद्र प्रसाद के बीच पहले से विवाद है। बृहस्पतिवार की शाम तकरीबन पांच बजे दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों की तरफ से धारदार हथियार चलने लगे। इसकी सूचना पुलिस को हुई तो वह मौके पर पहुंची। खोटहीं चौकी की पुलिस के सामने भी मारपीट होती रही। दोनों पक्ष एक दूसरे का दीवार तोड़ने और झोपड़ी उजाड़ने का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मारपीट में दोनों तरफ से पांच महिलाआें सहित 11 लोग घायल हो गए। इसकी सूचना मिलते ही एसओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि होली का दिन होने के कारण कई लोग नशे में थे। प्रधान के घर पूछताछ के लिए एसओ और पुलिस बल के जाते समय कुछ लोग पुलिस से उलझ गए। इससे वहां मारपीट होने लगी। पुलिस की जीप के शीशे टूट गए और पुलिस को वापस होना पड़ा।

जब इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को हुई तो काफी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। प्रधान के घर पहुंची पुलिस ने जो जहां मिला, उसकी पिटाई की और तोड़फ ोड़ किया। इसके बाद गांव के लोगों ने पुलिस को घेर लिया और मारपीट होने लगी। इस दरम्यान पुलिस ने दर्जन भर बार हवाई फायरिंग की। पुलिस की पिटाई से कई महिलाएं और पुरुष घायल हो गए।

उनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। पुलिस दो लोगों को पकड़कर थाने ले आई। रवींद्र प्रसाद और एसओ ने तहरीर दी, जिसके आधार पर अलग अलग हत्या के प्रयास सहित कई धाराआें में केस दर्ज हुआ। इस मामले में दस लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इस संबंध में एसपी दीपक कुमार भट्ट का कहना है कि एसओ रामकोला, चौकी इंचार्ज खोटहीं और दो सिपाहियाें को भी इस घटना के दौरान चोटें आई हैं।


पुलिस के जवानों सहित अन्य घायलाें का इलाज कराया गया। पुलिस प्रशासन को यह अंदाजा नहीं था कि यह सब सुनियोजित तरीके से किया जा रहा है। वहां जबरदस्ती कब्जा करके दीवार चलवाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed