{"_id":"577fecdb4f1c1b62437f9a1b","slug":"after-eating-sweets-in-barat-40-sick","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में मिठाई खाने के बाद 40 से अधिक बीमार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारात में मिठाई खाने के बाद 40 से अधिक बीमार
kushinagar
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
मिठाई
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के तुलसीपट्टी गांव में बृहस्पतिवार की रात आई एक बारात में नाश्ता के दौरान ही बारातियों की हालत बिगड़ गई। एक-एक कर 40 से अधिक लोगों को उल्टी-दस्त होने लगी। यह देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई। सभी लोगों को वाहनों से तमकुहीराज सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ लोगों को तो घर भेज दिया गया, जबकि 25 से अधिक लोगों की हालत में सुधार न होते देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
तुलसीपट्टी गांव के निवासी रघुनाथ यादव की पुत्री की बारात आई थी। बिहार के गोपालगंज जनपद अंतर्गत सिधवनिया थाना क्षेत्र के झाझवा निवासी गौरीशंकर यादव के घर से आई इस बारात का वधू पक्ष के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। द्वारपूजा के बाद जैसे ही बारातियों और अन्य मेहमानों को नाश्ता दिया गया, मिठाइयां खाते ही लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। दोनों तरफ के 40 से अधिक लोगों को उल्टी-दस्त होने लगी। यह देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन सभी लोगों को बारात में आए वाहनों से तमकुहीराज सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। कुछ लोगों की हालत में सुधार होने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया, जबकि विश्वनाथ तिवारी (40), अंशु (सात), निधि (पांच), सिम्मी (आठ), आयुष (15), उर्मिला देवी (30), रुबी (छह), कविलास शाह (38), सुभाष शाह (40), शिवजी (42) सहित 25 से अधिक लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सुबह तक इन लोगों की हालत में भी सुधार होने पर डॉक्टर ने दवा देकर घर भेज दिया।
वधू पक्ष के रघुनाथ यादव ने बताया कि वैवाहिक समारोह में नाश्ता के लिए तिनफेड़िया बाजार की एक मिष्टान्न की दुकान से सफेद रसगुल्ला लाए थे। उसे खाने के बाद ही बाराती और अतिथि बीमार पड़ गए। इस वजह से विवाह में आए लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
इस तरह की नुकसानदायक मिठाइयों की बिक्री के संबंध में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहीत अधिकारी रामअवतार सिंह यादव का कहना था कि ऐसे दुकानदारों की दुकान से मिठाइयों के नमूने लेकर लैब को भेजे जाएंगे। रिपोर्ट आने के बाद उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उस दुकान को भी चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी, जहां ऐसी मिठाई बेची जा रही थी।