फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Accidental death of his wife , father and son injured

हादसे में पत्नी की मौत, पिता-पुत्र घायल

Fri, 15 Jan 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Fri, 15 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर।  शुक्रवार की शाम नाथापट्टी गांव के पास ट्रॉली की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और पुत्र घायल हो गए। आसपास के लोगा ने घायलाें को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


पटहेरवा थानाक्षेत्र के पुरैना कटेया निवासी विश्वनाथ यादव अपनी पत्नी कुमारी देवी और बेटे प्रमोद के साथ नाथापट्टी गांव में स्थित रिश्तेदारी में आए थे।

शाम को लगभग चार बजे वापस घर लौटते समय नाथापट्टी स्थित पेट्रोलपंप के सामने ट्रैक्टर ट्रॉली से साइड लेते समय उनकी पत्नी बाइक से गिर गईं।

वह ट्रॉली की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक गिर जाने से पिता-पुत्र को भी हल्की चोटें आईं।

उसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों घायलों का इलाज बाढू़ चौराहे पर स्थित एक निजी डॉक्टर से कराया। इलाज के बाद विश्वनाथ अपनी पत्नी का शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन


इस संबंध में प्रभारी एसओ सत्येंद्र यादव ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पुलिस को नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed