{"_id":"56f829bb4f1c1b3d58f14fad","slug":"abduction-information-false","type":"story","status":"publish","title_hn":" अपहरण की सूचना झूठी निकली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण की सूचना झूठी निकली
Kushinagar
Updated Mon, 28 Mar 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
रामकोला थाना क्षेत्र के अमवा गांव में बसहिया टोला में शनिवार की रात एक दामाद ने घर आए अपने ससुर और साले को पीट दिया। दोनाें जान बचाकर भागे। इसी बीच किसी ने अफवाह फैला दी कि ससुर और साले ने दामाद का अपहरण कर लिया है। बाद में सूचना झूठी निकली।
इस मामले में पुलिस ने अफवाह फैलाने और शांति भंग के आरोप में रविवार को 12 लोगों पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
अमवा गांव के बसहिया टोला के छोटेलाल चौरसिया का विवाह भरपटिया, थाना कटया, जिला-गोपालगंज (बिहार) निवासी बिरझन के घर हुई है।
शनिवार की शाम छोटेलाल ने अपने ससुर को फोन कर उनसे अपनी पुत्री को घर ले जाने के लिए कहा। इस पर बिरझन और उनका पुत्र शैलेंद्र सहित तीन लोग चार पहिया वाहन से देर रात छोटेलाल के घर पहुंचे। वहां बात बात में झगड़ा होने लगा। कहा जा रहा है कि छोटेलाल ने अपने ससुर और साले को पीट दिया।
इस पर वे लोग गाड़ी में बैठकर भागने लगे। इसी बीच किसी ने अफवाह फैला दी कि ससुरालवाले छोटेलाल का अपहरण कर भाग रहे हैं। वहां रिश्तेदारी में आए कुछ युवकों ने चार-पांच बाइकों से गाड़ी का पीछा किया। इसी बीच पुलिस को भी सूचना मिल गई। अपहरण की जानकारी होने पर पुलिस भी वाहन की तलाश में लग गई। रामकोला-पडरौना मार्ग मेहदीगंज के पास युवकों सहित वाहन को पुलिस ने बरामद कर लिया।
विज्ञापन
बाद में पुलिस ने अपहरण की अफवाह फैलाने और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में छोटेलाल सहित 12 लोगों को चालान कर दिया। इस संबंध में एसओ सौदागर राय का कहना था कि छोटेलाल चौरसिया ने अपने ससुर को बुलाया और उनके साथ मारपीट की। उसके बाद युवकों को उकसाया। अपहरण की गलत सूचना दी। इसलिए छोटेलाल सहित 12 लोगों को शांति भंग में जेल भेज दिया गया।