{"_id":"5779457a4f1c1bf96f7f9c77","slug":"a-youngster-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से किशोर की मौत
kushinagar
Updated Sun, 03 Jul 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाजिलनगर। कस्बे के बघौच मोड़ पर रविवार की सुबह करीब 11 बजे ट्रक के टक्कर से 11 वर्षीय किशोर की मौत हो गई जबकि बाइक चला रहे किशोर के चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ट्रक मौके पर छोड़क़र भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव परसौनी निवासी वीर बहादुर कुशवाहा के 11 वर्षीय पुत्र राजू कुशवाहा की तबीयत खराब थी। राजू अपने चाचा 32 वर्षीय नन्दलाल कुशवाहा के साथ बाइक पर पीछे बैठकर सीएचसी फाजिलनगर डॉक्टर को दिखाने जा रहा था। जैसे ही बाइक बघौच मोड़ के पास पहुंची कि तमकुही की तरफ जा रहे ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर पीछे बैठे राजू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चला रहे नन्दलाल घायल हो गए। चालक ट्रक मौके पर छोड़क़र भाग गया। आसपास के लोगों ने घायल को फाजिलनगर सीएचसी भेजवाया। जहां घायल का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस ने ट्रक की चपेट में आने से मृत किशोर राजू के शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले आई। पटहेरवा थाना प्रभारी जितेन्द्र यादव का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।