फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ट्रैक्टर की चपेट से घायल बाइक सवार की मौत

ट्रैक्टर की चपेट से घायल बाइक सवार की मौत

Wed, 15 May 2019 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 15 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट से घायल बाइक सवार की मौत
मौत से गमजदा परिवार। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। रोडवेज बस स्टेशन के निकट सोमवार की रात ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट से बाइकचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे घरवालों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद लोगों ने ट्रैक्टर चालक को दौड़ाकर बावली के निकट पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के पांडेय देवरिया निवासी अमित कुमार (37) बाइक से पडरौना आए थे। सुभाष चौक की तरफ आते समय बस स्टेशन के पश्चिमी गेट के पास रामकोला की तरफ तेज रफ्तार में आ रही ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर बावली की तरफ भाग निकला। कुछ लोगों ने घायल अमित के घरवालों को सूचना दी और उसे जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


दूसरी ओर ट्रैक्टर ट्राली का पीछा कर लोगों ने चालक को बावली के निकट पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। अमित के चाचा दीपनारायण पांडेय निवासी पांडेय देवरिया ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर देकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि मृतक के चाचा की तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चालक पुलिस की हिरासत में है। ट्रैक्टर ट्राली भी पुलिस के कब्जे में है। उसे जेल भेजा जाएगा। उसका नाम सुनील सिंह है, जो महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ियार गांव का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed