{"_id":"5bec6352bdec22699275994c","slug":"91542218578-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से 26 पशु बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से 26 पशु बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
पशु लदे ट्रक के साथ पकड़े गए आरोपियों के साथ पुलिस टीम।
- फोटो : अमर उजाला
हाटा। हाटा कोतवाली पुलिस ने ट्रक में लाद कर वध के लिए ले जा रहे 26 पशुओं को बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। दम घुटने के कारण दो पशुओं की मौत हो गई। बुधवार को पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
सीओ ओमपाल सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने जोल्हिनीया गांव के सामने ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने ट्रक रोकने के बजाय पुलिस टीम को कुचलने की मंशा से गाड़ी की गति बढ़ा दी। पुलिस टीम ने किसी तरह से अपनी जान बचाते हुए ट्रक का पीछा कर उसे पकड़ लिया। ट्रक में बैठे तीन लोग भागने लगे तो पुलिस ने उन्हें भी दौड़ा कर पकड़ा।
थाने लाकर ट्रक का फाटक खोला गया तो उसमें पैर बांध कर 26 पशु लादे गए थे। दो की दम घुटने से मौत हो चुकी थी। पुलिस ने सभी बैलों को नीचे उतरवाया। ट्रक के साथ गिरफ्तार लोगों की पहचान गाजियाबाद जिले के बिट्टू तथा मेरठ जनपद के रहने वाले रईश और रिजवान के रूप में हुई। दो आरोपियों के पास से एक-एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए।
विज्ञापन
पुलिस ने गोवध अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज के तीनों को जेल भेज दिया। इसे पकड़ने वाली टीम में कोतवाल गजेंद्र राय, सुकरौली चौकी इंचार्ज निरंजन राय, कांस्टेबल मुकेश यादव, अंकुर चौधरी, विजय कुमार, शोएब अख्तर, आशुतोष यादव आदि रहे।