{"_id":"5bb8f80a867a5568584b9e37","slug":"91538848778-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में एक छात्र घायल, तीन पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में एक छात्र घायल, तीन पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
मारपीट में घायल लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खड्डा। कस्बे में शुक्रवार की शाम दो छात्रों के बीच हुई मारपीट में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घायल छात्र के भाई की तहरीर पर शनिवार को तीन आरोपी छात्रों पर गैर इरादतन हत्या का प्रयास व चाकू लहराने का केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
कस्बे के एक विद्यालय में 11वीं में पढ़ने वाले मठिया गांव के अरुण का दूसरे छात्र से किसी बात पर विवाद हो गया था। शुक्रवार को विद्यालय में छुट्टी होने के बाद गेट पर दोनों छात्र आपस में भीड़ गए। लोगों ने बीच बचाव कर शांत करा दिया। वहां से जाने के बाद दोनों छात्र हनुमान मंदिर के पास पुन: कहासुनी करने लगे।
लोगों के बीच बचाव के बाद अरुण किसी तरह अपने घर के लिए निकल गया। अभी वह पोखरा रोड से आगे बढ़ रहा था कि दो साथियों के साथ पहुंचे युवक ने अरुण को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोग पहुंचे, तो हमलावर युवक चाकू लहराते भाग निकले।
विज्ञापन
बेहोशी के हालत में परिजनों ने अरुण को सीएचसी तुर्कहां में भर्ती कराया है। अरुण के भाई की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज कर लिया। खड्डा के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर इकबाल अंसारी, रितिक जायसवाल व शुभम जायसवाल निवासी खड्डा के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।