फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The dead body of the village, people in weeds

गांव पहुंचा छात्र का शव, मातम में लोग

Wed, 04 Jul 2018 11:35 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Wed, 04 Jul 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
The dead body of the village, people in weeds
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
टेकुआटार। रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार निवासी 20 वर्षीय युवक की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को देवरिया में यह पिकअप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। बुधवार को छात्र का शव गांव पहुंचा, तो परिजनों के चित्कार से पूरे गांव में मातम पसर गया। रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार डीह टोला निवासी पप्पू वर्मा का 20 वर्षीय पुत्र राहुल वर्मा देवरिया में रहकर पॉलीटेक्निक की पढ़ाई करता था। मंगलवार की सुबह वह अपनी बाइक से पॉलीटेकिभनक कॉलेज जा रहा था। अभी वह कॉलेज से महज 200 मीटर पहले अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार की देर शाम राहुल का शव गांव पहुंचा, तो कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में इस घटना की जानकारी के बाद से ही मातम पसरा हुआ है। पप्पू वर्मा के तीन संतानें थी, जिसमें सबसे बड़ी बेटी की शादी हो गई है, जबकि राहुल ही बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed