{"_id":"598eec4e4f1c1b2f0e8b4d52","slug":"91502538830-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक-युवती के गायब होने का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक-युवती के गायब होने का मामला
Updated Sat, 12 Aug 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव के विवाहित युवक पर जान से मारने की धमकी देकर युवती का अपहरण करने एवं रेप का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया है।
खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती एक माह पहले गायब हो गई थी। घरवालों के बहुत प्रयास के बाद युवती वापस लौटी। कहा जा रहा है कि युवती एक युवक के साथ रह रही थी। इस मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई और दोनों पक्ष की सहमति के बाद युवक व युवती अपने-अपने घर चले गए। परंतु तीन दिन पहले दोनों फिर लापता हो गए। घरवालों ने इन्हें खड्डा रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया। इस बार पंचायत में बात नहीं बनी तो पुलिस को सूचना दी गई। बाद में युवती ने पहले से विवाहित इस युवक पर जान से मारने की धमकी देकर अपहृत करने व दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
एसओ खड्डा विनय कुमार पाठक के अनुसार पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण व दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला पुलिस की अभिरक्षा में भेजा गया है।