{"_id":"5c041e91bdec2241a73a75c0","slug":"81543773841-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात से गांव आया श्ाव, मचा काेहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुजरात से गांव आया श्ाव, मचा काेहराम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
हादसे में मृतक
- फोटो : अमर उजाला
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के दीउलिया मनिया छपरा गांव के भरपटिया टोला निवासी विनोद राजभर का शव रविवार को गुजरात से गांव लाया गया। शव आते ही घर में कोहराम मच गया। विनोद रोजी-रोटी की तलाश में कुछ माह पहले ही गुजरात गए थे।
विनोद राजभर की पत्नी सुनैना ने बताया कि करीब छह माह पहले रोजी-रोटी के लिए गुजरात के भावनगर स्थित शिपयाई गए थे। वहां जहाज की कटाई के काम में लगे थे। बीते सप्ताह वह प्रतिदिन की भांति कार्य पर गए थे। उसी दौरान लोहे का टुकड़ा उनके ऊपर गिर गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए थे। साथियों ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। उनका शव एंबुलेंस से रविवार को घर लाया गया। शव आते ही उनकी पत्नी बेसुध होकर गिर गईं और परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद वहां शोक छा गया।