{"_id":"5975f24b4f1c1b6d578b4b74","slug":"81500901963-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौथी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म, केस दर्ज
Updated Mon, 24 Jul 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के एक गांव की 11 वर्षीया बालिका के साथ उसी के गांव के 20 वर्षीय युवक ने रविवार की देर शाम दुष्कर्म किया। मामला दो धर्मों से जुड़ा होने के चलते घटना की जानकारी होते ही कसया, कुबेरस्थान व तुर्कपट्टी थाने की पुलिस गांव पहुंची और आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। सोमवार की सुबह पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। आरोपी युवक मजदूरी करता है।
प्राइमरी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली 11 वर्षीया बालिका रविवार की शाम करीब सात बजे नित्य क्रिया के लिए गांव के बाहर गई थी। घरवालों के अनुसार उधर, मजदूरी करने वाले पहले से मौजूद 20 वर्षीय आरोपी युवक ने सुनसान पाकर लड़की का मुंह दबा दिया और उसके साथ दुष्कर्म कर भाग निकला। काफी देर बाद लड़की रोते हुए घर पहुंची और अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। घरवालों ने 100 नंबर पर फोन कर इसकी सूचना दी। इसके कुछ देर बाद ही कसया, कुबेरस्थान व तुर्कपट्टी पुलिस गांव पहुंच गई। मामला दो धर्मों से जुड़ा होने की वजह से पुलिस ने रात में ही आरोपी को पकड़ लिया। इस संबंध में कसया एसओ गजेंद्र राय ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।