फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   sent to jail

तेजाब फेंकने के दो आरोपी भेजे गए जेल

Thu, 27 Dec 2018 11:32 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 27 Dec 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
sent to jail
Arrest
खड्डा। क्षेत्र के बंधूछपरा गांव में मारपीट व तेजाब फेंकने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया। इधर, घायल पिता-पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि युवती की हालत में सुधार हो रहा है। घटना को लेकर अभी भी गांव में तनाव कायम है।
विज्ञापन


जमीन संबंधी विवाद पिता-पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया था। बचाव में गई युवती की पिटाई के बाद उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया गया था। घायल पिता-पुत्र का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। जबकि युवती का उपचार पीएचसी खड्डा में जारी है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अनुज सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात सूचना मिली की रिजवान व असलम भागने की फिराक में शिवदत्तछपरा तिराहे पर मौजूद हैं। घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। दोनों आरोपियो को जेल भेज दिया गया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। झुलसी युवती की हालत में आंशिक सुधार हुआ है। घायल पिता-पुत्र का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। गांव में शांति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed