फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   forcefully keep sitting

ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ दो किशोरियों को बैठाए रख्ाा

Sat, 13 Oct 2018 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
forcefully keep sitting
मिश्र पट्टी गांव में घूम रही दो किशोरियों को पकड़कर बंधक बनाने के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
कुबेरस्थान (कुशीनगर)। क्षेत्र के मिश्र पट्टी गांव में शुक्रवार को बच्चा चोर समझकर दो किशोरियों को गांव वालों ने पकड़ कर बैठा लिया, जबकि उनके साथ आए कार सवार चार युवक भागने में सफल रहे। करीब साढे़ चार घंटे तक किशोरियों को गांव वालों ने कमरे में बंद रखा।
विज्ञापन


बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद किशोरियों को हिरासत में लेकर थाने ले जाने में सफल हुई। दोनों किशोरियां महराजगंज जिले की रहने वाली हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के मिश्र पट्टी गांव के लोगों ने दो किशोरियों को संदिग्ध हाल में देखकर पकड़ लिया और बच्चा चोर होने की आशंका में कमरे में बंद कर दिया। गांव के चौकीदार रामदास यादव ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एसओ सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और पकड़ी गई दोनों किशोरियों को थाने ले जाने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। साढ़े चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस लोगों को समझा बुझाकर शांत कर पाई। इसके बाद पुलिस किशोरियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

पूछताछ में किशोरियां ने बताया कि वह महराजगंज जिले के फरेंदा की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि गांव के ही चार युवक कार में बैठाकर उन्हें बकरी चुराने के लिए यहां लाए थे। वे गांव के बाहर रुक गए और उन्हें गांव में भेज दिया।


पकड़े जाने की सूचना मिलने पर वे भाग गए। एसओ कुबेरस्थान राजेश कुमार मौर्या ने बताया कि दोनों किशोरियों को पूछताछ करने के बाद महिला पुलिस की अभिरक्षा में महिला थाने भेजवा दिया गया है। बच्चा चोर समझकर गांव वालों ने किशोरियों को बंधक बना लिया था। मामले की तहकीकात की जा रही है। भागने में सफल रहे चारों युवकों के बारे में भी पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed