{"_id":"5bb7a7c6867a55079a2f5ccd","slug":"71538762694-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच करने गई टीम को घेर कर गांववालों ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जांच करने गई टीम को घेर कर गांववालों ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
hangama
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाढ़ा। सुकरौली ग्राम सभा के कार्डधारकों ने राशन कार्ड सूची से नाम काटे जाने की शिकायत अधिकारियों से की थी। जिसकी जांच करने शुक्रवार को पहुंची टीम को गांव के लोगों ने घेर कर हंगामा शुरू कर दिया।
सुकरौली के रहने वाले लोगों ने पात्र होने के बाद भी राशन नहीं देने व विभाग पर मनमानी करने आरोप लगाया था। इसकी जांच करने पहुंचे क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रविंद्र सिंह, सप्लाई इंस्पेक्टर राघवेंद्र शाही को घेर लिया। इन लोगों ने पात्रता सूची में नाम शामिल करने की मांग करने लगे। लोगों का आरोप था कि बार-बार शिकायत करने पर भी समाधान नहीं किया जा रहा है।
इस दौरान वहां हंगामा भी हुआ। मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान राजेश गुप्ता के बीच-बचाव करने पर लोग शांत हुए। इस संबंध में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि सुकरौली में राशन कार्ड व वितरण प्रणाली से संबंधित लगातार शिकायतें मिल रही हैं। जिम्मेदारों को निर्देशित कर दिया है जल्द ही पात्रता सूची से वंचित लोगों को सम्मिलित कर लिया जाएगा।