फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   देवरिया के कोन्हवलिया में मिले अज्ञात शव का मामला

देवरिया के कोन्हवलिया में मिले अज्ञात शव का मामला

Tue, 02 Oct 2018 11:40 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
देवरिया के कोन्हवलिया में मिले अज्ञात शव का मामला
भाई की मौत पर मचाया हंगामा
विज्ञापन

देवरिया पुलिस को बताया जिम्मेदार, धारदार हथियार लेकर लोगों को भी दौड़ाया
कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने हंगामा करने वाले किशोर को काबू में किया
अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीराज। देवरिया जनपद के तरकुलवा थाना क्षेत्र के कोन्हवलिया में सोमवार को मिले शव की पहचान हो गई है। शव तरयासुजान थाना क्षेत्र के तुलसीपट्टी निवासी 25 वर्षीय बबलू की बताई जा रही है। मंगलवार को शव की शिनाख्त होने के बाद उनके छोटे भाई ने देवरिया पुलिस को मौत का जिम्मेदार बता कर हंगामा किया। उसे काबू में करने के लिए पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी।
सोमवार को देवरिया जिले के तरकुलवा पुलिस को कोन्हवलिया के पास शव मिला था। उसकी पहचान कुशीनगर जिले के तमकुहीराज कस्बा के व्यवसायी एवं तुलसीपट्टी निवासी मुन्ना मद्देशिया के बेटे बबलू के रूप में हुई है। मंगलवार को बबलू का छोटा भाई 17 वर्षीय छोटू धारदार हथियार लेकर तमकुहीराज में हंगामा करने लगा। वह देवरिया पुलिस को भाई की मौत का जिम्मेदार बता रहा था। उसका आरोप है कि पुलिस ने उसके भाई को एनकाउंटर में मार गिराया र्है। वह आने जाने वाले लोगों को भी दौड़ाने लगा। चौकी प्रभारी तमकुहीराज सुरेंद्र बहादुर सिंह को उसे पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

देवरिया गए परिजनों का आरोप है कि बबलू किसी हादसे का शिकार नहीं हुआ है, बल्कि उसकी हत्या की गई है। जबकि तरकुलवा पुलिस पहले हादसे की आशंका जता रही थी। परिजनों का कहना है कि दो रोज पहले उसे तमकुहीराज के किसी लड़के ने गांव से बुला कर ले गया था। उससे भी पूछताछ होनी चाहिए। चौकी प्रभारी तमकुहीराज ने बताया कि नशे की हालत में छोटू उत्पात मचा रहा था। उसे पकड़ कर थाने पर भेज दिया गया है। देवरिया पुलिस पोस्टमार्टम करवा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed