फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   मामा के घर गए किशोर की डूबने से मौत

मामा के घर गए किशोर की डूबने से मौत

Thu, 26 Oct 2017 05:12 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Thu, 26 Oct 2017 05:12 PM IST
विज्ञापन
मामा के घर गए किशोर की डूबने से मौत
राेते हुए ‌ ‌विनीत के परीजन। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
पटहेरवा/गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेलया के एक किशोर की मौत उसके ननिहाल में हो गई। बुधवार की रात उसका शव गांव आया तो कोहराम मच गया। यह किशोर ननिहाल में छठ पूजा में शामिल होने गया था। कहा जा रहा है कि किशोर की मौत पोखरे में डूबने से हुई है। फिलहाल बृहस्पतिवार की सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

भेलया गांव निवासी ओमप्रकाश तिवारी का 14 वर्षीय पुत्र विनीत बीते रविवार को अपने मामा के घर बिहार प्रांत के गोपालगंज जिला के भोरे थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कल्याणपुर के टोला कुम्हिया नदवा गया था। परीजनों के अनुसार बुधवार की शाम विनीत अपने मामा के लड़के 12 वर्षीय मोहित के साथ गांव के छठ घाट की तरफ गया था। अंधेरा होने पर भी जब दोनों घर वापस नहीं लौटे तो परिजन उन्हें ढूंढने निकले। दोनों का शव छठ घाट के पास स्थित पोखरे के किनारे मिला।
विज्ञापन

----
सातवीं कक्षा का छात्र था विनीत
सेंट्रल पब्लिक स्कूल करमैनी में सातवीं कक्षा के छात्र विनीत की मौत की सूचना घरवालों को मिली तो चीख पुकार मच गई। रात करीब 10 बजे ननिहाल से विनीत का शव भेलया गांव लाया गया। घरवालों का कहना है कि विनीत की मौत पोखरे में डूबने से हुई होगी। फिलहाल घरवालों ने बृहस्पतिवार की सुबह विनीत के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed