फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Overloaded sleeper bus hits high-tension line; GST department seizes it.

Banda News: ओवरलोड स्लीपर बस हाईटेंशन लाइन से टकराई, जीएसटी ने की सीज

Wed, 07 Oct 2026 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 07 Oct 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Overloaded sleeper bus hits high-tension line; GST department seizes it.
बांदा। शहर में मंगलवार रात बड़ा हादसा टल गया। कानपुर से अतर्रा होते हुए चित्रकूट जा रही दिनेश ड्रीम लाइन की स्लीपर बस एसपी आवास के सामने हाईटेंशन लाइन से टकरा गई।
विज्ञापन

बस की छत पर काफी ऊंचाई तक सामान लदा हुआ था। तार टूटने से तेज आवाज के साथ चिंगारी निकली, जिससे अफरा तफरी मच गई। बस में करीब 20 यात्री सवार थे। घटना के बाद चालक बस लेकर आगे निकल गया। जीएसटी और परिवहन विभाग ने कुछ दूरी पर बस को पकड़ा और सीज कर दिया।
विज्ञापन

कानपुर से चित्रकूट जा रही स्लीपर बस एसपी आवास के पास एचटी लाइन से टकरा गई। चालक ने बस रोकने की जगह आगे बढ़ा ली। जीएसटी टीम ने पीली कोठी के पास सामान उतारते समय बस को पकड़ा। असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी प्रताप बहादुर ने बस सीज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को जीएसटी विभाग ने बस में लदे व्यापारियों के सामान के बिलों की जांच की। इस दौरान कुछ सामान ऐसा भी मिला, जिसका बिल नहीं था। जीएसटी विभाग ने 20 हजार रुपये जमा कराए। एआरटीओ श्यामलाल ने बताया कि बस के अभिलेख पूरे हैं। अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

---
कानपुर से चित्रकूट तक होता है संचालन
दिनेश ड्रीम लाइन की स्लीपर बस कानपुर से बांदा और अतर्रा होते हुए चित्रकूट तक संचालित होती है। इसमें मुख्य रूप से बांदा और अतर्रा के व्यापारी यात्रा करते हैं और अपना सामान भी बस से लाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed