फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   एसपी की स्पेशल टीम व तरयासुजान पुलिस ने की कार्रवाई

एसपी की स्पेशल टीम व तरयासुजान पुलिस ने की कार्रवाई

Wed, 09 Aug 2017 07:31 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
एसपी की स्पेशल टीम व तरयासुजान पुलिस ने की कार्रवाई
कुशीनगर। तरयासुजान थानाक्षेत्र के रामपुर बगहा में बुधवार को एसपी की स्पेशल टीम और तरयासुजान पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए नकली शराब बनाने का कारखाना पकड़ा। बिहार बॉर्डर के नजदीक स्थित इस गांव से पुलिस को 49 पेटी देशी शराब, 1500 लीटर स्प्रिट, पांच हजार रैपर, देशी शराब की 7000 खाली शीशी एवं पैकिंग उपकरण मिले। इस मामले में तरयासुजान थाने में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर में तरयासुजान थाना क्षेत्र के रामपुर बगहा में अचानक एपी की स्पेशल पुलिस टीम और तरयासुजान पुलिस पहुंची। टीम ने एक जगह छापेमारी कर नकली शराब बनाने के कारखाना पकड़ा। पुलिस ने इस अभियान के लिए पूरी तैयारी की थी और कार्रवाई को इतना गोपनीय रखा गया कि आबकारी विभाग समेत अन्य लोगों को बाद में इसकी जानकारी हुई। कार्रवाई की सूचना के बाद एसपी यमुना प्रसाद और सीओ जनार्दन तिवारी के अलावा आबकारी विभाग के अफसर भी मौके पर पहुंचे। टीम गांव के एक मकान के पीछे जमीन में दबे शराब को निकलवाया। एसपी की स्पेशल टीम के अनुसार यहां से 49 पेटी देशी शराब, पानी के दो जार, 15 ड्रम में रखा 1500 लीटर स्प्रिट, पांच हजार रैपर, सात हजार खाली शीशी तथा पैकिंग उपकरण मिले हैं।
विज्ञापन

एसओ सत्येंद्र कुंवर ने बताया कि इस मामले में छोटेलाल यादव, नंद किशोर एवं मुन्ना यादव आदि के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। एसपी युमना प्रसाद ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोकथाम के लिए इस तरह के अभियान आगे भी चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed