फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   छोटी बहन की तहरीर पर मां के खिलाफ केस दर्ज

छोटी बहन की तहरीर पर मां के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 07 Jul 2017 05:03 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
छोटी बहन की तहरीर पर मां के खिलाफ केस दर्ज
कुशीनगर। हाटा कोतवाली क्षेत्र के महेशपुर गांव में पेड़ से लटकती मिली युवती के शव के मामले में मां पर ही आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। यह आरोप खुद उसकी छोटी बेटी ने लगाया है। इसकी चर्चा शुरू होने के बाद से ही आरोपी मां गायब है। पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नाऊमुंडा गांव की 25 वर्षीया सुनैना उर्फ मैना का शव बृहस्पतिवार की सुबह बगल के गांव महेशपुर में पेड़ से लटकती मिली थी। सुबह आठ बजे घर से निकली युवती का दो घंटे बाद ही शव मिलने से लोग अचंभित रह गए थे। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, देर शाम उसका अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद से अचानक कहानी तेजी से बदली। युवती सुनैना उर्फ मैना की मां घर से गायब हो गई। पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो सुनैना की छोटी बहन माया ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उसकी मां एक सप्ताह से ज्यादा समय तक घर पर नहीं थी। इसके बाद आई तो दोनों बहनों की शादी हरियाणा में करने की बात कहने लगी। बड़ी बहन ने इसका विरोध किया तो घर में कलह शुरू हो गई। छोटी बहन के अनुसार मां ने इस विरोध के बाद सुनैना के चाल-चलन को लेकर गांव में तमाम तरह की चर्चा शुरू कर दी। उसने आशंका जताई कि हो सकता है कि मां के खराब व्यवहार से आहत बड़ी बहन ने आत्महत्या कर ली होगी। कोतवाल शैलेश सिंह का कहना है कि मृतका की छोटी बहन माया की तहरीर के आधार पर उसकी मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed