फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   तमकुही-ठकराहां मार्ग पर रहा सन्नाटा

तमकुही-ठकराहां मार्ग पर रहा सन्नाटा

Mon, 13 May 2019 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 13 May 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
तमकुही-ठकराहां मार्ग पर रहा सन्नाटा
बिहार में मतदान को लेकर बार्डर पर मुश्तैद पुलिस के जवान। - फोटो : अमर उजाला
तमकुहीरोड। सेवरही से सटे बिहार के वाल्मीकिनगर और गोपालगंज संसदीय क्षेत्र में रविवार को हो रहे मतदान के चलते तमकुहीरोड-ठकरहा मार्ग के बिहार बार्डर पर पुलिस की विशेष सतर्कता रही। इसके चलते इस मार्ग पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

बिहार के पड़ोसी जिले में मतदान के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर बिहार पुलिस की तरफ से 48 घंटे पहले यूपी-बिहार सीमा शील कर पुलिस ने गश्त तेज कर दिया था। इधर से आने-जाने वाले रहीगारों से पुलिस पूरी गहनता के साथ पूछताछ कर रही थी। इसके चलते तमकुहीरोड-ठकरहा, गोलाघाट-ठकरहा, जवही दयाल-बैजुआ जल, अहिरौलीदान आदि मार्गों पर दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। एसआई एसके सिंह ने बताया कि 48 घंटे पहले से ही बार्डर सील कर दिया गया है ताकि चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका न रहे। मतदान के बाद सीमा पर पहले जैसी स्थिति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed