फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   तस्करी को जा रहे सात पशु बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

तस्करी को जा रहे सात पशु बरामद, दो गिरफ्तार

Mon, 24 Jun 2019 11:50 PM IST
kushinagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 24 Jun 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
तस्करी को जा रहे सात पशु बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Arrest
कसया। तस्करी के लिए पिकअप से ले जाए जा रहे सात मवेशियों को पुलिस ने सोमवार की भोर में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 स्थित गोपालगढ़ तिराहे पर पकड़ लिया। पकड़े गए दो पशु तस्करों ने बताया कि वह मवेशियों को बिहार ले जा रहे थे।
विज्ञापन


एसओ सुनील कुमार राय ने सूचना के आधार पर सहयोगियों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग-28 से गोपालगढ़ तिराहे के पास वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी थी। इसी दौरान बिहार की तरफ जा रहे एक पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया तो चालक ने गाड़ी की रफ्तार तेज कर दी, लेकिन पुलिस ने पीछा कर कुछ दूरी पर पकड़ लिया। पुलिस ने पिकअप सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया। बाद में गाड़ी सहित तस्करों को थाने ले गई। तस्करों की पहचान बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के थाना क्षेत्र विशंभरपुर के गांव रामपुर जीवधर निवासी लड्डन शाह (25) और पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव एकटोलिया जंगल बनवीरपुर बसहिया के रहने वाले कादिर (23) के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गो तस्करी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed