{"_id":"5cd867d6bdec22071a3886f7","slug":"51557686230-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुर के खदही टोला का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मैनपुर के खदही टोला का मामला
विज्ञापन
खिड़की के रास्ते घुसकर हजारों की चोरी
कसया। क्षेत्र के गांव मैनपुर के टोला खदही में शनिवार की रात खिड़की के रास्ते घर में घुसे चोरों ने जेवर समेत 50 हजार कीमत के सामान उठा ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
यहां के आतिश अली मंसूरी का परिवार घर का ताला बंद कर बरामदे में सोए थे। खिड़की के रास्ते घुसे चोरों ने बक्से और आलमारी तोड़कर उसमें रखे सोने व चांदी के गहने, कीमती कपड़े और 10 हजार रुपये चुरा ले गए। सुबह चोरी का पता चला। महिला के शोर पर गांव वाले जुट गई। एक सप्ताह पूर्व डेलिहवा टोला निवासी व्यास प्रसाद के घर में भी खिड़की के रास्ते घुसकर चोरी की थी। एक ही सप्ताह में चोरी की यह दूसरी घटना है। एसओ अतुल्य कुमार पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस छानबीन कर रही है।