फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   कार्रवाई

कार्रवाई

Mon, 03 Jun 2019 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
कार्रवाई
तस्करों से 22 पशु मुक्त कराए गए, तस्कर भी गिरफ्तार
विज्ञापन

पटहेरवा। पुलिस ने रविवार की सुबह काजीपुर गांव के पास एक ट्रक को रोका। उसमें 22 गोवंशीय पशु लादे गए थे। पुलिस ने ट्रक चालक सहित तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर इन पशुओं को वध के लिए बिहार ले जा रहे थे।
पटहेरवा थाने के एसओ आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि काजीपुर के निकट पुलिस को देखकर ट्रक चालक वाहन की रफ्तार तेज कर दिया। उसका पीछा करके ट्रक रोका गया तो उसमें गोवंशीय पशु लदे थे। उन्होंने बताया कि तस्करों से पूछताछ की जा रही है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


अवैध बालू खनन पर नहीं लग पा रही रोक
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के छोटी गंडक नदी से अवैध बालू खनन रुक नहीं रहा है। प्रतिदिन बालू माफिया बडी मात्रा में नदी के विभिन्न घाटों से अवैध बालू खनन करा मुनाफा कमा रहे हैं। गंडक नदी के किनारे बसे अरविंद कुमार, रामबिलास साहनी, महेश प्रसाद, रमेश, नरेश, रामचंदर मौर्य बताते हैं कि बालू माफिया अवैध खनन खुलेआम करा रहे है और प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सुअरहा, कोटिया, मठिया बरघाट, मिश्रौली टाडी़ टोला, मुरलीछपरा, बालाछत्र घाट, धोबी टोला, बरवाडीह आदि जगहों पर अवैध खनन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करंट से दुकानदार की मौत
तमकुहीराज। तरयासुजान क्षेत्र के तमकुहीराज कस्बे रविवार की देर शाम करंट से दुकानदार की मौत हो गई। क्षेत्र के गाजीपुर धुसीटोला निवासी 25 वर्षीय रोशन तमकुहीराज ओवर ब्रिज चौराहे के पास लिट्टी चोखा की दुुकान चला कर परिवार का भरण पोषण करते थे। रविवार की देर शाम दुकान के बगल में गए और करंट की चपेट में आ गए। आनन- फानन में लोग उन्हें सीएचसी तमकुही ले गए, जहां डॉक्टरों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed