फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बचाव में गई मां, बहनों और भाई को भी पीटकर घायल किया

बचाव में गई मां, बहनों और भाई को भी पीटकर घायल किया

Sun, 30 Jul 2017 06:42 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
बचाव में गई मां, बहनों और भाई को भी पीटकर घायल किया
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के अमवा गांव के बसहिया टोला में रविवार की सुबह नित्य जरूरत से खेत की ओर जा रही दो किशोरियों को पड़ोस के ही कुछ मनबढ़ों ने पीट दिया। बचाव में गईं उनकी दो अन्य बहनों, मां और भाई को भी मार पीटकर घायल कर दिया। इसकी सूचना गांववालों ने 100 नंबर पर पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को रामकोला सीएचसी में भर्ती कराया, जहां दो की हालत चिंताजनक देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि अमवा बाजार के टोला बसहिया निवासी लल्लन चौरसिया की पुत्री वंदना और निक्की रविवार की सुबह नित्य जरूरत से खेत की ओर जा रही थीं। अभी वह गांव के चकरोड पर पहुंची थीं कि पास में रहने वाले मनबढ़ युवकों ने दोनों को मार पीटकर घायल कर दिया। पीछे से जा रही उनकी दो अन्य बहनों ने देखा तो बीचबचाव करने दौड़ पड़ीं। मनबढ़ों ने उन्हें भी दौड़ाकर पीटा। उनकी चीख पुकार सुनकर पहुंचीं किशोरियों की मां और भाई को भी मनबढ़ों ने नहीं छोड़ा और घर में घुसकर मारा पीटा। चारो किशोरियां और मां-बेटा घायल होकर गिर पड़े।
विज्ञापन

जब गांववालों से यह नहीं देखा गया तो तत्काल 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट में घायल किशोरियों की मां संजू देवी, बेटी रोली, वंदना, निक्की, रंगोली तथा राहुल को पुलिस अपने वाहन से रामकोला सीएचसी ले गई, जहां उनका इलाज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी एसओ आरके मौर्या भी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और सभी का इलाज कराया। निक्की और उसके भाई राहुल की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना से नाराज ग्रामीण सीएचसी पहुंचे और मनबढ़ युवकों के बारे पुलिस को भी बताया। इस संबंध में प्रभारी एसओ आरके मौर्या का कहना था कि तहरीर मिल गई है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। उसके बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed