{"_id":"570be4034f1c1b05474a6b0d","slug":"50-house-fire-seven-gumtian-jlin","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से 50 घर, सात गुमटियां जलीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से 50 घर, सात गुमटियां जलीं
कुशीनगर
Updated Mon, 11 Apr 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
महदेवा गांव में लगी आग से जले अपने समान को देखता बुजुर्ग ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। आग लगने की घटना सोमवार को भी जिले के कई स्थानों पर हुई। आग से खड्डा थानाक्षेत्र के महदेवा गांव में भीषण तबाही हुई। यहां एक घर में खाना बनाते वक्त निकली चिंगारी से लगी आग से 35 घर जल गए। आग की चपेट में आकर चार मवेशी भी झुलस गए। जिन लोगों के घर आग की चपेट में आए, उनमें से तीन लोग ऐसे हैं, जिनके यहां अप्रैल माह में ही शादी है।
कसया थानाक्षेत्र के रामबर चरगांवा में दोपहर बाद तीन बजे के करीब लगी आग में 13 लोगों के घर जल गए। इसी थाना क्षेत्र के सपहां गांव में लगी आग से दो लोगों के घर जल गए। यहां आग की चपेट में आकर एक मवेशी भी झुलस गया। जटहां बाजार थानाक्षेत्र के पड़रही दलु चौक गांव में रविवार की रात लगी आग से सात लोगों की सामान रखी गुमटियां जल गईं।
उधर, डीएम शंभू कुमार ने सोमवार को शाम को जटहां बाजार थानाक्षेत्र के सिंगा पट्टी गांव पहुंचकर आग से प्रभावित 55 लोगों को राहत चेक वितरित किया। इस गांव में बीते रविवार को आग लग गई थी।
विज्ञापन
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार थानाक्षेत्र के गांव महदेवा में सैबुनिया नाम की महिला सोमवार को दोपहर में घर में खाना बना रही थीं। खाना बनाते समय निकली चिंगारी से लगी आग ने 35 लोगों के घर जल गए। अभी लोग कुछ समझ पाते और बचाव का उपाय करते तब तक तेज हवा चलने के कारण आग की चपेट में आसपास के घर आ गए।
देखते ही देखते विजय, सुमित्र, कन्हैया, लल्लन, महंथ, हरीलाल, श्यामलाल, शंभू, शारदा, तुलसी, वृक्षा, लक्कड़, रामलखन, महेंद्र, छोटक, भुआल, ध्रुव, योगेंद्र, सुभाष, रामजीत, पूर्णमासी, शिव, प्रवेश, मौलवी, स्वामीनाथ, केश्वर और नत्थू सहित 35 लोगों के घर जल गए। जिस समय आग लगी उस समय गांव के अधिकांश लोग खेतों में काम करने सरेह में गये थे।
आग से घरों में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन, जेवर, नकदी सहित सारे समान जल गए। इस घटना मेें महंत के यहां चार मवेशी जलकर मर गए। जबकि एक मवेशी झुलस गया। गांव के लोगों की सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दस्ते और गांव के लोगों ने दो घंटे के कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
उधर, महदेवा गांव में लगी आग ने तीन युवकों की शादी पर भी ग्रहण लगा दिया।
शादी के लिए जुटाए गए कीमती सामान और नकदी जलकर राख हो गए। परिवार के लोगों को चिंता है कि उनके बेटे की बारात कैसे जाएगी। गांव के शारदा के बेटे की 24 अप्रैल और विजय के दो लड़कों की शादी 28 अप्रैल को होनी है। दोनों परिवार के लोगों ने शादी की तैयारी करीब-करीब पूरी कर ली गई थी। आग की घटना में सारे सामान जल कर नष्ट हो गए।
कसया प्रतिनिधि के अनुसार थानाक्षेत्र के सपहां बाजार खास में सोमवार को दोपहर में लगी आग से दो लोगों के घर जल गए। इस घटना में एक मवेशी भी जलकर मर गया। सोमवार की सुबह दस बजे सपहां बाजार खास में सनुल्लाह और महजीद के घर के सामने घूरा रखा गया था। घूरा से निकली चिंगारी पछुआ हवा से सुलग उठी और सैनुल्लह के घर में आग लग गयी। जब तक कोई कुछ उपाय करता, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग से महजीद का घर भी जल गया। आग की चपेट में आने से घर में बंधा एक मवेशी भी झुलसकर मर गया।
कसया थाना क्षेत्र के रामबर चरगांव में सोमवार को शाम को लगी आग में 13 लोगों के घर जल गए। जटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार थानाक्षेत्र के गांव पड़रही दलु चौक रविवार को लगी आग की चपेट में आग कर सात लोगों की गुमटियां जल गईं। ग्रामसभा पड़रही के दलु चौक पर सुभाष, रामेश्वर, अजय सहित सात लोग गुमटी लगाकर सामान बेचते थे।
बीती रात करीब बारह बजे यहां आग लग गई। जब तक गांव के लोग पहुंचते तब तक गुमटियों में रखे सामान जल गए। सोमवार को हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर आग से हुई क्षति का आंकलन किया।