फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बांग्लादेश की रुखसाना का विवाद कोर्ट पहुंचा

बांग्लादेश की रुखसाना का विवाद कोर्ट पहुंचा

Tue, 30 Apr 2019 12:33 AM IST
kushinagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 30 Apr 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
बांग्लादेश की रुखसाना का विवाद कोर्ट पहुंचा
दीवानी न्यायालय मंे अधिवक्ता को कागजात सौंपती रु खसाना। - फोटो : अमर उजाला
कसया(कुशीनगर)। प्रेमी की तलाश में हाटा पहुंची बांग्लादेश की युवती रुखसाना का चर्चित विवाद सोमवार को थाने से दीवानी न्यायालय पहुंच गया। पीड़िता ने एसीजेएम कोर्ट में अपना पक्ष रखा और न्यायालय परिसर में मौजूद लोगों से रो-रो कर अपनी कहानी बताई।
विज्ञापन


रुखसाना ने बताया कि वह जॉर्डेन वह और हाटा कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव डुमरी सवांगी पट्टी निवासी ब्रजेश गुप्ता एक कंपनी में बतौर इंजीनियर काम करते थे। इस दौरान दोनों करीब आए और उन्होंने शादी कर ली। दोनों वहां से भारत आए। ब्रजेश उसे साथ लेकर घर आया। यहां परिजनों से विवाद खड़ा हुआ तो हाटा में किराए का कमरा लेकर रहने लगे। इसी बीच ब्रजेश के भाई अभिमन्यु गुप्ता ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया कि हाटा पुलिस ने जबरन एक मुस्लिम विवाहिता को मेरे घर में रखवाया है। न्यायालय ने पुलिस को नोटिस जारी किया तो पुलिस ने न्यायालय को बताया कि उसने नहीं बल्कि लोगों के सहयोग से वह रह रही है। न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत होने की जानकारी होने पर रुखसाना अपने अधिवक्ता विपिन तिवारी के माध्यम से पक्ष प्रस्तुत करने पहुंची थी। न्यायालय परिसर में उसने आरोप लगाया कि अभिमन्यु ने ही उसके पति ब्रजेश को कहीं गायब कर दिया है। दूसरी ओर मुझे घर से निकालने की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed