{"_id":"5c226960bdec2257022f928b","slug":"41545759072-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुबेरस्थान, पटहेरवा और तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र की घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुबेरस्थान, पटहेरवा और तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र की घटना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत
एक युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। मंगलवार को हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों दो व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दस दिन पहले सड़क हादसे में घायल एक अन्य व्यक्ति की भी इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। इसके चलते मृतकों के परिवारों में मातम छा गया है।
जौरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार तुर्कपट्टी क्षेत्र के मधुरिया चौहान पट्टी गांव के सामने एनएच पर सड़क पार कर रहे मुख्तार चौहान (45) को तेज रफ्तार में आ रहे पिकअप ने टक्कर मार दी। मधुरिया चौहान पट्टी गांव के ही निवासी मुख्तार गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी हुई है।
दूसरी घटना पटहेरवा क्षेत्र के रहसू सुमालीपट्टी गांव के निवासी संदीप प्रसाद (30) के साथ हुई। वह स्कूटी से कसया की तरफ आ रहे थे। धुनवलिया गांव के सामने एनएच पर पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। संदीप दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप स्कूटी को काफी दूर तक घसीटते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़कर डिवाडर पर चढ़ गई। इस दुर्घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर भा गया। सूचना पर पहुंचे मधुरिया पुलिस चौकी के प्रभारी रमेश पुरी ने घायल को फाजिलनगर सीएचसी में भर्ती कराया था, जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
कठकुइयां प्रतिनिधि के अनुसार 17 दिसंबर को शिवराजपुर-सिकटा मार्ग पर सड़क हादसे में घायल हुए अंकित नाम के 28 वर्षीय युवक की गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। वह कुबेरस्थान क्षेत्र के कठकुइयां निवासी निरंजन टिबड़ेवाल का पुत्र था। इन हादसों के बाद से मृतकों के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।