फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   एआरटीओ कार्यालय के निकट बदमाशों ने मारी गोली

एआरटीओ कार्यालय के निकट बदमाशों ने मारी गोली

Mon, 19 Nov 2018 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर Updated Mon, 19 Nov 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय के निकट बदमाशों ने मारी गोली
हत्या के बाद जिला अस्पताल में जुटी पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना (कुशीनगर)। सोमवार की देर शाम एआरटीओ कार्यालय के सामने बदमाशों ने एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद जनपद मुख्यालय और आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी जैसे ही मृतक के गांववालों को मिली, वैसे ही काफी संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंच गए और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। बाद में मौके पर डीएम, सीओ और कोतवाल भी पहुंच गए। अफसर लोगों को समझाने-बुझाने में लगे रहे।
विज्ञापन

पडरौना कोतवाली क्षेत्र के भिस्वा सरकारी गांव के निवासी 60 वर्षीय जयराम गोंड पुत्र दु:खी जनपद मुख्यालय स्थित बीएसए कार्यालय के बगल में कॉपी-किताब की दुकान चलाते थे। सोमवार शाम वह जनपद मुख्यालय रवींद्रनगर से अपने घर जा रहे थे। करीब सात बजे वह एआरटीओ कार्यालय के निकट पहुंचे ही थे कि बदमाशों ने उनके गले में गोली मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। उसके बाद वहां सनसनी फैल गई। जनपद मुख्यालय सहित आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग जुट गए। जयराम को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। बाद में नाराज लोगों ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए हंगामा करना शुरू कर दिया। घटना के पीछे पुराना विवाद बताया जा रहा है। इसकी सूचना मिलते ही डीएम डॉक्टर अनिल कुमार सिंह, सीओ सदर नितेश प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी विजय राज सिंह मयफोर्स पहुंच गए और लोगों को समझाने बुझाने में जुटे रहे। एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि पीड़ित परिजन अभी हत्या करने वाले और घटना वजह को पूरी तरह स्पष्ट नहीं बताए, लेकिन पुराने विवाद में हत्या होने की आशंका जताए है। डॉक्टरों के मुताबिक जयराम के गले पर धारदार हथियार से चोट के निशान हैं। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी। पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। वैसे पुलिस हत्या से जुडे हर पहलुओं पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed