{"_id":"5bbe4494867a55285c322ad9","slug":"41539196052-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू बाजी में बुजुर्ग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू बाजी में बुजुर्ग घायल
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाकू के हमले में घायल वृद्घ की मौत
नेबुआ रायगंज। क्षेत्र के सूरजनगर बाजार में चाकू मारने से घायल हुए वृद्घ की लखनऊ में उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई।
21 सितंबर को खजुरिया मिश्रा टोला निवासी वृद्घ जगदीश मिश्रा सूरजनगर बाजार स्थित एक दुकान पर बैठे थे। उसी समय पुरंदर छपरा निवासी झिन्नू राय दुकान पर पहुंचे। किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। इसी बीच नशे में धुत झिन्नू ने जगदीश पर चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। लोगों की मदद से परिजन घायल वृद्घ को जिला अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहां कई दिनों तक इलाज के बाद हालत में सुधार न होता देख डॉक्टरों ने दो दिन पूर्व उन्हें लखनऊ केजीएमसी भेज दिया था। जहां उपचार के दौरान वृद्घ की मौत हो गई। पीड़ित भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा पंजीकृत कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। थानाध्यक्ष निर्भय सिंह ने बताया कि संबंधित मुकदमे में आवश्यकतानुसार धाराओं में परिवर्तन कर शेष आरोपियों की भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।