{"_id":"5ba5319c867a557eae2dec1b","slug":"41537552796-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से घर आ रहे युवक की संदिग्ध हाल में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंबई से घर आ रहे युवक की संदिग्ध हाल में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Sep 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
सिरसिया खोहिया के नौका टोला में रोते बिलखते मृतक गौतम के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। मुंबई से कमाकर लौट रहे सिरसिया खोहिया गांव के नौका टोला निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घर वाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
नौका टोला निवासी गौतम (27) मुंबई में किसी कंपनी का कर्मचारी था। बृहस्पतिवार को वह घर आ रहा था। गौतम की छोटी बहन गुड़िया के मुताबिक, गौतम बृहस्पतिवार की दोपहर में फोन कर बताया था कि गोरखपुर से कसया के लिए बस में बैठ गया है, लेकिन समय से घर नहीं पहुंचा।
देर रात मंगलपुर निवासी उसका मित्र यशवंत सिंह घर पहुंचा और बताया कि गौतम ने कुशीनगर में बुलाया है। गांव के ही एक व्यक्ति के साथ बहन कुशीनगर के लिए चल दी। रास्ते में होटल पथिक निवास के निकट गौतम सड़क के किनारे अचेतावस्था में पड़ा था। उसकी हालत देखकर बहन हतप्रभ रह गई।
विज्ञापन
आनन-फानन में उसे सीएचसी कसया ले गए। वहां डॉक्टर ने गौतम को मृत घोषित कर दिया। कुशीनगर चौकी के प्रभारी मुकेश मिश्र ने बताया कि मामला पूरी तरह संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।