{"_id":"59f858c54f1c1b0d698b875c","slug":"41509447877-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, युवक घायल
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फाजिलनगर (कुशीनगर)।मंगलवार को फाजिलनगर के फोरलेन ओवरब्रिज पर किसी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। इसी बाइक पर बैठा युवक घायल हो गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव जगदीशपुर निवासी प्रमोद कुशवाहा इसी थाना क्षेत्र के पांडेयपुर निवासी 65 वर्षीय रमाशंकर कुशवाहा के साथ बाइक से कसया गए थे। दिन के करीब ढाई बजे दोनों लोग वापस फाजिलनगर के रास्ते घर लौट रहे थे। फाजिलनगर बाजार में फोरलेन के ओवरब्रिज पर पीछे से आ रहे किसी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार रमाशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे प्रमोद भी गिरकर घायल हो गए। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने घायल प्रमोद को सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया जहां उसका इलाज हो रहा है। मृत रमाशंकर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन