फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पकड़ी बुजुग्र गांव के धूस टोला का निवासी था

पकड़ी बुजुग्र गांव के धूस टोला का निवासी था

Wed, 08 May 2019 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
पकड़ी बुजुग्र गांव के धूस टोला का निवासी था
अपने घर के आगे अचेत पड़े युवक की मौत
विज्ञापन

- रीढ़ और गले की हड्डी टूटने की बात डॉक्टर ने बताई
अमर उजाला ब्यूरो
जानकीनगर। अपने घर के आगे कुछ दूरी पर अचेत पड़े पडरौना कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी बुजुर्ग गांव के धूस टोला निवासी युवक की देर रात मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद घरवालों को सौंप दिया। युवक के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
इस गांव के 35 वर्षीय दशरथ पुत्र स्व. जीउत सोमवार की रात करीब 11 बजे अपने घर के आगे करीब दस मीटर की दूरी पर अचेत हाल में पड़े थे। उनके बड़े भाई नंदू यादव घर से बाहर निकले तो उन्हें उस हाल में देखकर गांववालों की मदद से जिला अस्पताल ले गए। वहां दशरथ की हालत चिंताजनक बताते हुए डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां डॉक्टर ने उनके रीढ़ और गले की हड्डी टूटने की बात बताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन परिवार की माली हालत ठीक न होने के कारण नंदू उन्हें लेकर घर आ रहे थे कि कसया के निकट उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

नंदू ने बताया कि दशरथ का विवाह चार बर्ष पूर्व हुआ था। उनकी दो वर्ष की एक बेटी भी है। पति-पत्नी में अक्सर तकरार होती रहती थी, जिससे उसकी पत्नी बेटी को लेकर मायके में रहती थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद घरवालों को सौंप दिया। दशरथ के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए रवींद्रनगर चौकी की पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed