{"_id":"5c06c0c7bdec2241bd3dc8ba","slug":"31543946439-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुकरौली से बंचरा जाने वाली सड़क पर अचानक शुरू हो गई चेकिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुकरौली से बंचरा जाने वाली सड़क पर अचानक शुरू हो गई चेकिंग
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी-100 पुलिस ने शुरू कर दी वाहनों की जांच
ढाढा। हाटा कोतवाली के सुकरौली से बंचरा जाने वाली नहर की पटरी पर मंगलवार को यूपी-100 के पुलिस कर्मियों ने आने-जाने वाली गाड़ियों की चेकिंग शुरू कर दी। यह पुलिस वाले वाहनों के कागजात नहीं, बल्कि उसमें डिकी और बैग में रखे सामान की जांच कर रहे थे। इसी बीच कुछ लोगों ने पुलिस कर्मियों को एक बाइक पर सवार लोगों के पास से मिले बैग को यूपी-100 की गाड़ी की डिक्की में रखते देखा। इसकी फोटो भी बना ली। इसके बाद यह पुलिस वाले वहां से चलते बने। जबकि इस तरह की किसी चेकिंग के बारे में सुकरौली चौकी या हाटा कोतवाली की पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। सुकरौली चौकी इंचार्ज निरंजन राय ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है, चेकिंग के बारे में पता लगाया जा रहा है। फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।
पुलिस ने पैदल नगर भ्रमण कर लिया सुरक्षा का जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। मंगलवार की देर शाम सीओ सदर की अगुआई में पुलिस कर्मियों ने नगर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसमें सड़क पर बिना नंबर के वाहनों पर नंबर लगाने और बिना हेलमेट लगाए चालकों को हेलमेट पहनने की चेतावनी दी।
सीओ नितेश प्रताप सिंह की अगुवाई में कोतवाल विजय राज सिंह और अन्य पुलिस कर्मियों ने कोतवाली से धर्मशाला रोड, गुदरी बाजार, तिलक चौक, दरबार रोड, सुभाष चौक, कसया रोड, रामकोला रोड आदि जगहों पर पैदल मार्च कर सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया। इस दौरान सड़क के किनारे बिना नंबरों के वाहनों पर नंबर लगाने, बिना हेलमेट के वाहन चला रहे चालकों को हेलमेट लगाने और सड़कों के किनारे खड़े बेतरतीब वाहनों को सही से खड़ा करने की चेतावनी दी। इस दौरान सीटी इंचार्ज यशवंत सिंह, चौकी इंजार्च विवेकानंद सिंह, हिमांशु सिंह, भारती यादव आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।