फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   2k g silver, 50 grame gold lo

ढाई किलो चांदी, 50 ग्राम सोना लूटा

Fri, 20 Apr 2018 11:39 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Fri, 20 Apr 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
2k g silver, 50 grame gold lo
CRIME - फोटो : amar ujala
तुर्कपट्टी/गुरवलिया।  
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गुरवलिया बाजार के एक सराफा व्यवसायी से नकाबपोश बदमाशों ने असलहे के दम पर झरही नाला पुल के निकट ढाई किलोग्राम चांदी, 50 ग्राम सोना के आभूषण तथा उसकी बाइक लूट ली। घटना के बाद बदमाश तुर्कपट्टी की तरफ भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के इन्नर पट्टी गांव निवासी गणेश वर्मा का तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गुरवलिया बाजार में गणेश आभूषण केंद्र नाम से दुकान है। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे गणेश दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। उनके पास एक झोला भी था जिसमें सोने-चांदी के आभूषण रखे थे। वह जैसे ही गुरवलिया बाजार-सेवरही मार्ग पर स्थित झरही नाला पुल के पास पहुंचे कि पीछे से आ रहे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। गणेश के अनुसार वे जब तक वह कुछ समझते बदमाशों ने उनके कनपट्टी पर पिस्टल तान दिया। वह बदमाशों को धक्का देकर झरही नाले में कूद गए। बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक की डिक्की में रखा ढाई किलोग्राम चांदी, 50 ग्राम सोने का आभूषण तथा उनकी बाइक लेकर तुर्कपट्टी बाजार की तरफ भाग निकले। गणेश के अनुसार बदमाशों ने करीब ढाई लाख की लूट की है। बदमाशों के जाने के बाद झरही नाले से निकलकर गणेश ने तुर्कपट्टी पुलिस तथा अपने परिजनों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे तुर्कपट्टी थाने के प्रभारी एसओ लल्लन यादव ने बताया कि घटना की सूचना वरिष्ठ अफसरों को दे दी गई है। मामले की जांच के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। वाहनों की जांच भी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed