{"_id":"5ba3e106867a55013c43b3b6","slug":"21537466630-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेबुआ नौरंगिया थाने में पहुंचे थे पुर्नहा बुजुर्ग गांव के लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेबुआ नौरंगिया थाने में पहुंचे थे पुर्नहा बुजुर्ग गांव के लोग
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने में शव रखकर चार घंटे तक किया प्रदर्शन
लूट की कोशिश में हुई मारपीट को बताया मौत की वजह
फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
पिपरा बाजार/नेबुआ रायगंज। गोरखपुर में इलाज के दौरान युवक की मौत से नाराज पुर्नहा बुजुर्ग गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार को लगभग चार घंटे तक थाने में शव रखकर धरना प्रदर्शन किया। मृतक के घरवाले मौत की वजह कुछ माह पहले लूट की कोशिश में हुई मारपीट के दौरान सिर में चोट लगना बता रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना 10 जून की है। पुर्नहा बुजुर्ग के रहने वाले ओमप्रकाश यादव जटहां बाजार थाना क्षेत्र निवासी प्रदीप कुशवाहा के साथ बाइक पर पीछे बैठकर रिश्तेदारी में जा रहे थे। ओमप्रकाश के घरवालों का आरोप है कि विजयपुर नहर के पास पहले से घात लगाकर बैठे विजयपुर गांव के निवासी एक व्यक्ति ने असलहे के बल पर बाइक रोकी और तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर रुपए, मोबाइल हैंडसेट आदि लूट लिया। लूट की कोशिश में प्रदीप और ओमप्रकाश यादव के साथ मारपीट भी की गई। नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने उस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। उधर, पिटाई के बाद से ही ओमप्रकाश का इलाज गोरखपुर में चल रहा था, जहां बुधवार की रात में उसकी मौत हो गई।
बृहस्पतिवार को ओमप्रकाश यादव के भाई रामायण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 10 जून 2018 को सिर में लगी चोट के कारण ही ओमप्रकाश की मौत हुई है।
बृहस्पतिवार को दोपहर में पुर्नहा बुजुर्ग गांव के काफी संख्या में लोग शव के साथ नेबुआ नौरंगिया थाने में पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया। करीब चार घंटे तक धरना प्रदर्शन के बाद एसओ पहुंचे। इन लोगों ने उन्हें मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
एसओ निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
00000
राकेश कुमार गौंड़ ।