फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   FIR registered against tractor driver

Haridwar News: बाइक सवार को टक्कर मारने में ट्रैक्टर चालक पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 01 Nov 2026 07:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against tractor driver
- सिडकुल थाना क्षेत्र में चार महीने पहले हुई थी घटना, अब दी तहरीर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। करीब चार महीने पहले हादसा हुआ था। अब घायल के भाई ने मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार, देवेंद्र पाल निवासी औरंगाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भाई विशाल पाल बीती 17 जुलाई की शाम रोशनाबाद स्थित जिम से बाइक पर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में परीक्षित उर्फ काका बिना नंबर प्लेट वाले फार्मट्रैक ट्रैक्टर पर पानी का टैंकर लेकर जा रहा था।
विज्ञापन

आरोप है कि चालक ने ट्रैक्टर को तेजी और लापरवाही से चलाते हुए विशाल की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से विशाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। विशाल को मेट्रो अस्पताल सिडकुल ले गए थे, हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैर की हड्डी टूटने और पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त थी। उसका एक ऑपरेशन हो चुका है, जबकि अभी और ऑपरेशन होने बाकी हैं। देवेंद्र पाल ने बताया कि उपचार और देखभाल में व्यस्त रहने के कारण 31 अक्तूबर को शिकायत दी। सीओ सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed